यह क्या कहता है
पहले स्तम्भ में तेईस देशों की सूची है जो अहुरमज़्दा की कृपा से ‘मेरे पास आए’। उनमें ‘गदार’ है, अर्थात् तक्षशिला के आसपास का गान्धार देश, और उसके पड़ोस का थतगुश। दारा के बाद के पर्सेपोलिस और नक़्श-ए-रुस्तम के अभिलेखों में ‘हिन्दुश’ भी जुड़ता है, यानी सिन्धु का देश।
यह बाहर का एक दिनांकित प्रमाण है कि तक्षशिला वाला गान्धार ईसा पूर्व छठी शताब्दी के अन्त में हख़ामनी राजाओं के अधीन था, जबकि गंगा के मैदान के जनपद स्वतन्त्र चल रहे थे।










