भरतानुज लछिमन पुनि भेँटे । दुसह बिरह सम्भव दुख मेटे ॥
सीता चरन भरत सिर नावा । अनुज समेत परम सुख पावा ॥
bharatānuja lachimana puni bhem̐ṭe | dusaha biraha sambhava dukha meṭe ||
sītā carana bharata sira nāvā | anuja sameta parama sukha pāvā ||
8 श्लोक · 6 में से 130
शत्रुघ्न और लक्ष्मण मिलते हैं; भरत और शत्रुघ्न सीता के चरणों में सिर नवाते हैं। हर नगरवासी प्रभु से मिलने को आतुर है, तब कृपालु एक लीला करते हैं: एक ही क्षण में असंख्य रूप प्रकट करके वे सबसे यथायोग्य मिलते हैं और कृपादृष्टि से शोक हर लेते हैं। भगवान शिव उमा से कहते हैं, यह मर्म किसी ने नहीं जाना। फिर माताएँ ऐसे दौड़ती हैं जैसे दिन भर वन में चरी गायें साँझ को थनों से दूध टपकाती, हुंकारती बछड़ों की ओर दौड़ें। सुमित्रा श्रीराम से मिलती हैं। कैकेयी मिलते हुए बहुत सकुचाती हैं। लक्ष्मण कैकेयी से बार-बार मिलते हैं, पर उनके मन का क्षोभ नहीं जाता।
भरतानुज लछिमन पुनि भेँटे । दुसह बिरह सम्भव दुख मेटे ॥
सीता चरन भरत सिर नावा । अनुज समेत परम सुख पावा ॥
bharatānuja lachimana puni bhem̐ṭe | dusaha biraha sambhava dukha meṭe ||
sītā carana bharata sira nāvā | anuja sameta parama sukha pāvā ||
प्रभु बिलोकि हरषे पुरबासी । जनित बियोग बिपति सब नासी ॥
प्रेमातुर सब लोग निहारी । कौतुक कीन्ह कृपाल खरारी ॥
prabhu biloki haraṣe purabāsī | janita biyoga bipati saba nāsī ||
premātura saba loga nihārī | kautuka kīnha kṛpāla kharārī ||
अमित रूप प्रगटे तेहि काला । जथा जोग मिले सबहि कृपाला ॥
कृपादृष्टि रघुबीर बिलोकी । किये सकल नर नारि बिसोकी ॥
amita rūpa pragaṭe tehi kālā | jathā joga mile sabahi kṛpālā ||
kṛpādṛṣṭi raghubīra bilokī | kiye sakala nara nāri bisokī ||
छन मह सबहि मिले भगवाना । उमा मरम यह काहु न जाना ॥
एहि बिधि सबहि सुखी करि रामा । आगें चले सील-गुन-धामा ॥
chana maha sabahi mile bhagavānā | umā marama yaha kāhu na jānā ||
ehi bidhi sabahi sukhī kari rāmā | āgeṃ cale sīla-guna-dhāmā ||
कौसल्यादि मातु सब धाई । निरखि बच्छ जनु धेनु लवाई ॥
kausalyādi mātu saba dhāī | nirakhi baccha janu dhenu lavāī ||
जनु धेनु बालक बच्छ तजि गृहँ, चरन बन परबस गईं ।
दिन अन्त पुर रुख स्त्रवत थन, हुङ्कार करि धावत भई ॥
अति प्रेम सब मातु भेटीं, बचन मृदु बहु बिधि कहे ।
गइ बिषम बियोग भव तिन्ह, हरष सुख अगनित लहे ॥
janu dhenu bālaka baccha taji gṛham̐, carana bana parabasa gaīṃ |
dina anta pura rukha stravata thana, huṅkāra kari dhāvata bhaī ||
ati prema saba mātu bheṭīṃ, bacana mṛdu bahu bidhi kahe |
gai biṣama biyoga bhava tinha, haraṣa sukha aganita lahe ||
भेटेउ तनय सुमित्राँ, राम चरन रति जानि ।
रामहि मिलत कैकेई, हृदयँ बहुत सकुचानि ॥
bheṭeu tanaya sumitrām̐, rāma carana rati jāni |
rāmahi milata kaikeī, hṛdayam̐ bahuta sakucāni ||
लछिमन सब मातन्ह मिलि, हरष आसिष पाई ।
कैकई कहँ पुनि पुनि मिले, मन कर छोभु न जाइ ॥
lachimana saba mātanha mili, haraṣa āsiṣa pāī |
kaikaī kaham̐ puni puni mile, mana kara chobhu na jāi ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0