हरषि राम भेंटेउ हनुमाना । अति कृतग्य प्रभु परम-सुजाना ॥
तुरत बैद तब कीन्ह उपाई । उठि बैठे लछिमन हरषाई ॥
haraṣi rāma bheṃṭeu hanumānā | ati kṛtagya prabhu parama-sujānā ||
turata baida taba kīnha upāī | uṭhi baiṭhe lachimana haraṣāī ||
7 श्लोक · 62 में से 121
श्रीराम कृतज्ञ होकर हनुमान को गले लगाते हैं। वैद्य सुषेण तुरन्त उपाय करते हैं और लक्ष्मण प्रसन्न होकर उठ बैठते हैं। प्रभु भाई को हृदय से लगाते हैं, सारे भालू और वानर हर्षित होते हैं। फिर हनुमान वैद्य को उसी प्रकार उसके घर पहुँचा आते हैं जैसे लाए थे। यह समाचार सुनकर रावण बहुत दुखी होता है, बार-बार सिर धुनता है और व्याकुल होकर अनेक यत्नों से कुम्भकर्ण को जगाता है। जागा हुआ कुम्भकर्ण ऐसा लगता है मानो काल ही देह धरकर बैठा हो। वह पूछता है, भाई, तुम्हारा मुख क्यों सूखा है? अभिमानी रावण सीता-हरण की पूरी कथा कहता है और बताता है कि वानरों ने दुर्मुख, अतिकाय, अकम्पन, महोदर जैसे वीर मार डाले। सुनकर कुम्भकर्ण बिलखता है: मूर्ख, जगदम्बा को हर लाया और अब भी कल्याण चाहता है?
हरषि राम भेंटेउ हनुमाना । अति कृतग्य प्रभु परम-सुजाना ॥
तुरत बैद तब कीन्ह उपाई । उठि बैठे लछिमन हरषाई ॥
haraṣi rāma bheṃṭeu hanumānā | ati kṛtagya prabhu parama-sujānā ||
turata baida taba kīnha upāī | uṭhi baiṭhe lachimana haraṣāī ||
हृदयँ लाइ प्रभु भेंटेउ भ्राता । हरषे सकल भालु कपि-ब्राता ॥
कपि पुनि बैद तहाँ पहुँचावा । जेहि विधि तबहिं ताहि लइ आवा ॥
hṛdayam̐ lāi prabhu bheṃṭeu bhrātā | haraṣe sakala bhālu kapi-brātā ||
kapi puni baida tahām̐ pahum̐cāvā | jehi vidhi tabahiṃ tāhi lai āvā ||
यह वृत्तान्त दसानन सुनेऊ । अति बिषअद पुनि पुनि सिर धुनेऊ ॥
व्याकुल कुम्भकरन पहिँ आवा । बिबिध जतन करि ताहि जगावा ॥
yaha vṛttānta dasānana suneū | ati biṣaada puni puni sira dhuneū ||
vyākula kumbhakarana pahim̐ āvā | bibidha jatana kari tāhi jagāvā ||
जागा निसिचर देखिय कैसा । मानहुँ काल देह धरि बैसा ॥
कुम्भकरन बूझा कहु भाई । काहे तव मुख रहे सुखाई ॥
jāgā nisicara dekhiya kaisā | mānahum̐ kāla deha dhari baisā ||
kumbhakarana būjhā kahu bhāī | kāhe tava mukha rahe sukhāī ||
कथा कही सब तेहिं अभिमानी । जेहि प्रकार सीता हरि आनी ॥
तात कपिन्ह सब निसिचर मारे । महा-महा-जोधा सङ्घारे ॥
kathā kahī saba tehiṃ abhimānī | jehi prakāra sītā hari ānī ||
tāta kapinha saba nisicara māre | mahā-mahā-jodhā saṅghāre ||
दुर्मुख सुररिपु मनुज अहारी । भट अतिकाय अकम्पन भारी ॥
अपर महोदर आदिक बीरा । परे समर महि सब रनधीरा ॥
durmukha suraripu manuja ahārī | bhaṭa atikāya akampana bhārī ||
apara mahodara ādika bīrā | pare samara mahi saba ranadhīrā ||
सुनि दसकन्धर बचन तब, कुम्भकरन बिलखान ।
जगदम्बा हरि आन अब, सठ चाहत कल्यान ॥
suni dasakandhara bacana taba, kumbhakarana bilakhāna |
jagadambā hari āna aba, saṭha cāhata kalyāna ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0