न धरती काँपी, न विशेष हवा चली, न आँखों से कोई अस्त्र दिखा, फिर भी मुकुट गिरे। सब मन में सोचते हैं कि बड़ा भयंकर अपशकुन हुआ है। सभा को भयभीत देखकर रावण हँसकर बात बनाता है: जिसके सिर गिरना सदा शुभ रहा, उसके मुकुट गिरने में अपशकुन कैसा? अपने-अपने घर जाकर सो जाओ। सब सिर नवाकर चले जाते हैं। जब से कुण्डल धरती पर गिरे, मंदोदरी के हृदय में चिन्ता बस गई है। आँखों में आँसू भरकर, दोनों हाथ जोड़कर वह कहती है: प्राणनाथ, मेरी विनती सुनिए। हे कन्त, राम से विरोध छोड़ दीजिए, उन्हें मनुष्य मानकर मन में हठ न कीजिए। मेरे वचन पर विश्वास कीजिए, रघुकुलमणि विश्वरूप हैं; वेद उनके अंग-अंग में लोकों की कल्पना करते हैं।