देखु बिभीषन दच्छिन आसा । घन घंमड दामिनी बिलासा ॥
मधुर मधुर गरजइ घन घोरा । होइ बृष्टि जनि उपल कठोरा ॥
dekhu bibhīṣana dacchina āsā | ghana ghaṃmaḍa dāminī bilāsā ||
madhura madhura garajai ghana ghorā | hoi bṛṣṭi jani upala kaṭhorā ||
6 श्लोक · 13 में से 121
श्रीराम कहते हैं: विभीषण, दक्षिण दिशा में देखो, बादल घुमड़ रहे हैं, बिजली चमक रही है और मधुर-मधुर गर्जन हो रहा है। विभीषण कहते हैं: कृपालु, न यह बिजली है न बादलों की घटा। लंका के शिखर पर एक भवन है, वहाँ दशकन्धर नाच देख रहा है। उसके सिर पर काला मेघडम्बर छत्र है; मंदोदरी के कानों के कुण्डल बिजली की तरह चमकते हैं; और ताल-मृदंग का स्वर ही मधुर गर्जन है। उसका अभिमान समझकर प्रभु मुस्कराते हैं, धनुष चढ़ाकर बाण साधते हैं। एक ही बाण से छत्र, मुकुट और कुण्डल कट गिरते हैं, सबके देखते धरती पर पड़ जाते हैं, पर भेद कोई नहीं जानता। बाण तरकश में लौट आता है। रावण की सभा में सब शंकित हैं, रंग भंग हो गया है।
देखु बिभीषन दच्छिन आसा । घन घंमड दामिनी बिलासा ॥
मधुर मधुर गरजइ घन घोरा । होइ बृष्टि जनि उपल कठोरा ॥
dekhu bibhīṣana dacchina āsā | ghana ghaṃmaḍa dāminī bilāsā ||
madhura madhura garajai ghana ghorā | hoi bṛṣṭi jani upala kaṭhorā ||
कहइ बिभीषन सुनहु कृपाला । होइ न तड़ित न होइ न बारिद-माला ॥
लंका सिखर उपर आगारा । तहँ दसकंघर देख अखारा ॥
kahai bibhīṣana sunahu kṛpālā | hoi na tar̤ita na hoi na bārida-mālā ||
laṃkā sikhara upara āgārā | taham̐ dasakaṃghara dekha akhārā ||
छत्र मेघडंबर सिर धारी । लाइ जनु जलद घटा अति कारी ॥
मन्दोदरी सबन ताटङ्का । सोइ प्रभु जनु दामिनी दमङ्का ॥
chatra meghaḍaṃbara sira dhārī | lāi janu jalada ghaṭā ati kārī ||
mandodarī sabana tāṭaṅkā | soi prabhu janu dāminī damaṅkā ||
बाजहिँ ताल मृदङ्ग अनूपा । सोइ रव मधुर सुनहु सुर-भूपा ॥
प्रभु मुसुकान समुझि अभिमाना । चाप चढाइ बान सन्धाना ॥
bājahim̐ tāla mṛdaṅga anūpā | soi rava madhura sunahu sura-bhūpā ||
prabhu musukāna samujhi abhimānā | cāpa caḍhāi bāna sandhānā ||
छत्र मुकुट ताटङ्क तन, हते एकहीं बान ।
सब के देखत सहि परे, मरमु न कोऊ जान ॥
chatra mukuṭa tāṭaṅka tana, hate ekahīṃ bāna |
saba ke dekhata sahi pare, maramu na koū jāna ||
अस कौतुक करि राम-सर, प्रबिसेउ आइ निषङ्ग ।
रावन सभा ससङ्क सब, देखि महा-रसभंग ॥
asa kautuka kari rāma-sara, prabiseu āi niṣaṅga |
rāvana sabhā sasaṅka saba, dekhi mahā-rasabhaṃga ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0