अनुज क्रिया करि सागर तीरा । कह निज कथा सुनहु कपि बीरा ॥
हम दोउ बन्धु प्रथम तरुनाई । गगन गये रबि निकट उड़ाई ॥
anuja kriyā kari sāgara tīrā | kaha nija kathā sunahu kapi bīrā ||
hama dou bandhu prathama tarunāī | gagana gaye rabi nikaṭa ur̤āī ||
7 श्लोक · 28 में से 30
भाई की जल-क्रिया करके सम्पाति अपनी कथा कहता है। तरुणाई में हम दोनों सूर्य की ओर उड़े; जटायु लौट आया, पर मैं अभिमान में पास गया, पंख जल गए और चीत्कार करके धरती पर गिरा। चन्द्रमा मुनि ने दया करके ज्ञान दिया और देह का अभिमान छुड़ाया। उन्होंने कहा था, त्रेता में ब्रह्म मनुष्य शरीर धरेंगे, राक्षसराज उनकी पत्नी हरेगा, और प्रभु के दूतों से मिलकर तू पवित्र होगा, पंख फिर जमेंगे, तू उन्हें सीता दिखा देना। मुनि की वाणी आज सत्य हुई। त्रिकूट पर्वत पर लंका है, वहाँ रावण निडर रहता है, और अशोक-उपवन में सीता शोक में बैठी हैं। मैं उन्हें देखता हूँ, तुम नहीं देख सकते। बूढ़ा न होता तो कुछ सहायता करता।
अनुज क्रिया करि सागर तीरा । कह निज कथा सुनहु कपि बीरा ॥
हम दोउ बन्धु प्रथम तरुनाई । गगन गये रबि निकट उड़ाई ॥
anuja kriyā kari sāgara tīrā | kaha nija kathā sunahu kapi bīrā ||
hama dou bandhu prathama tarunāī | gagana gaye rabi nikaṭa ur̤āī ||
तेज न सहि सक सो फिरि आवा । मैं अभिमानी रबि निअरावा ॥
जरे पंख अति तेज अपारा । परेउँ भूमि करि घोर चिकारा ॥
teja na sahi saka so phiri āvā | maiṃ abhimānī rabi niarāvā ||
jare paṃkha ati teja apārā | pareum̐ bhūmi kari ghora cikārā ||
मुनि एक नाम चन्द्रमा ओही । लागी दया देखि करि मोही ॥
बहु प्रकार तेहि ज्ञान सुनावा । देह-जनित-अभिमानी छड़ावा ॥
muni eka nāma candramā ohī | lāgī dayā dekhi kari mohī ||
bahu prakāra tehi jñāna sunāvā | deha-janita-abhimānī char̤āvā ||
त्रेताँ ब्रह्म मनुज तनु धरिहीं । तासु नारि निसिचर-पति हरिहीं ॥
तासु खोज पठइहि प्रभू दूता । तिन्हहिँ मिलें तैं होब पुनीता ॥
tretām̐ brahma manuja tanu dharihīṃ | tāsu nāri nisicara-pati harihīṃ ||
tāsu khoja paṭhaihi prabhū dūtā | tinhahim̐ mileṃ taiṃ hoba punītā ||
जमिहहिं पंख करसि जनि चिन्ता । तिन्हहिँ देखाइ देहेसु तैं सीता ॥
मुनि कइ गिरा सत्य भइ आजू । सुनि मम बचन करहु प्रभु काजू ॥
jamihahiṃ paṃkha karasi jani cintā | tinhahim̐ dekhāi dehesu taiṃ sītā ||
muni kai girā satya bhai ājū | suni mama bacana karahu prabhu kājū ||
गिरि-त्रिकूट ऊपर बस लङ्का । तहँ रह रावन सहज असङ्का ॥
तहँ असोक-उपबन जहँ रहई । सीता बैठि सोच-रत अहई ॥
giri-trikūṭa ūpara basa laṅkā | taham̐ raha rāvana sahaja asaṅkā ||
taham̐ asoka-upabana jaham̐ rahaī | sītā baiṭhi soca-rata ahaī ||
मैं देखउँ तुम्ह नाही, गीधहि दृष्टि अपार ।
बूढ भयउँ न त करतेउँ, कछुक सहाय तुम्हार ॥
maiṃ dekhaum̐ tumha nāhī, gīdhahi dṛṣṭi apāra |
būḍha bhayaum̐ na ta karateum̐, kachuka sahāya tumhāra ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0