बनइ न बरनत बनी बराता । होहिं सगुन सुन्दर सुभ-दाता ॥
चारा चाषु बाम दिसि लेई । मनहुँ सकल मङ्गल कहि देई ॥
banai na baranata banī barātā | hohiṃ saguna sundara subha-dātā ||
cārā cāṣu bāma disi leī | manahum̐ sakala maṅgala kahi deī ||
5 श्लोक · 303 में से 361
शुभ फल देने वाले सुन्दर शकुन हो रहे हैं। नीलकण्ठ पक्षी बाईं ओर चारा ले रहा है। दाहिनी ओर अच्छे खेत में कौआ बोल रहा है और नेवले का दर्शन सबको हुआ। शीतल, मन्द और सुगन्धित तीनों प्रकार की हवा अनुकूल बह रही है, और भरा घड़ा तथा गोद में बालक लिए एक सौभाग्यवती स्त्री सामने आ रही है। लोमड़ी बार बार दिखाई देती है और सामने गाय बछड़े को दूध पिला रही है। हिरनों का झुण्ड घूमकर दाहिनी ओर आया। क्षेमकरी पक्षी विशेष क्षेम कह रही है, बाईं ओर सुन्दर पेड़ पर श्यामा दिखी, और सामने से दही, मछली और हाथ में पुस्तक लिए दो विद्वान ब्राह्मण आए। सब मंगलमय शकुन मानो सच्चे होने के लिए एक साथ हो गए।
बनइ न बरनत बनी बराता । होहिं सगुन सुन्दर सुभ-दाता ॥
चारा चाषु बाम दिसि लेई । मनहुँ सकल मङ्गल कहि देई ॥
banai na baranata banī barātā | hohiṃ saguna sundara subha-dātā ||
cārā cāṣu bāma disi leī | manahum̐ sakala maṅgala kahi deī ||
दाहिन काग सुखेत सुहावा । नकुल दरस सब काहूँ पावा ॥
सानुकूल बह त्रिबिधि बयारी । सघट सबाल आव बर नारी ॥
dāhina kāga sukheta suhāvā | nakula darasa saba kāhūm̐ pāvā ||
sānukūla baha tribidhi bayārī | saghaṭa sabāla āva bara nārī ||
लोवा फिरि फिरि दरस देखावा । सुरभी सनमुख सिसुहि पिआवा ॥
मृगमाला फिरि दाहिनि आई । मङ्गल-गन जनु दीन्हि देखाई ॥
lovā phiri phiri darasa dekhāvā | surabhī sanamukha sisuhi piāvā ||
mṛgamālā phiri dāhini āī | maṅgala-gana janu dīnhi dekhāī ||
छेमकरी कह छेम बिसेखी । स्यामा बाम सुतरु पर देखी ॥
सनमुख आयउ दधि अरु मीना । कर पुस्तक दुइ विप्र प्रबीना ॥
chemakarī kaha chema bisekhī | syāmā bāma sutaru para dekhī ||
sanamukha āyau dadhi aru mīnā | kara pustaka dui vipra prabīnā ||
मंगलमय कल्यानमय, अभिमत-फल दातार ।
जनु सब साचे होन हित, भए सगुन एक बार ॥
maṃgalamaya kalyānamaya, abhimata-phala dātāra |
janu saba sāce hona hita, bhae saguna eka bāra ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0