एक बार भूपति मन माहीँ । भइ गलानि मोरें सुत नाहीँ ॥
गुरु गृह गयउ तुरत महिपाला । चरन लागि करि विनय बिसाला ॥
eka bāra bhūpati mana māhīm̐ | bhai galāni moreṃ suta nāhīm̐ ||
guru gṛha gayau turata mahipālā | carana lāgi kari vinaya bisālā ||
5 श्लोक · 189 में से 361
एक दिन राजा दशरथ के मन में पुत्र न होने की ग्लानि होती है। वे तुरन्त गुरु के घर जाकर चरणों में गिरते हैं और अपना सारा दुख सुख सुनाते हैं। वसिष्ठ समझाते हैं: धीरज धरो, तुम्हारे चार पुत्र होंगे, जो तीनों लोकों में प्रसिद्ध होंगे और भक्तों का भय हरेंगे। वसिष्ठ शृंगी ऋषि को बुलाते हैं, जो पुत्रकामना का शुभ यज्ञ कराते हैं। भक्ति सहित आहुति पड़ते ही अग्निदेव हाथ में चरु लिए प्रकट होते हैं और कहते हैं, वसिष्ठ ने जो विचारा था वह सिद्ध हुआ; यह हवि रानियों में यथायोग्य बाँट दो। फिर अग्निदेव अदृश्य हो जाते हैं और राजा के हृदय में हर्ष नहीं समाता।
एक बार भूपति मन माहीँ । भइ गलानि मोरें सुत नाहीँ ॥
गुरु गृह गयउ तुरत महिपाला । चरन लागि करि विनय बिसाला ॥
eka bāra bhūpati mana māhīm̐ | bhai galāni moreṃ suta nāhīm̐ ||
guru gṛha gayau turata mahipālā | carana lāgi kari vinaya bisālā ||
निज दुख सुख सब गुरुहि सुनायउ । कहि बसिष्ठ बहुबिधि समुझायउ ॥
धरहु धीर होइहहिँ सुत-चारी । त्रिभुवन-विदित भगत-भय-हारी ॥
nija dukha sukha saba guruhi sunāyau | kahi basiṣṭha bahubidhi samujhāyau ||
dharahu dhīra hoihahim̐ suta-cārī | tribhuvana-vidita bhagata-bhaya-hārī ||
सृङ्गी रिषिहि बसिष्ठ बोलावा । पुत्रकाम सुभ जग्य करावा ॥
भगति सहित मुनि आहुति दीन्हें । प्रगटे अगिनि चरू कर लीन्हें ॥
sṛṅgī riṣihi basiṣṭha bolāvā | putrakāma subha jagya karāvā ||
bhagati sahita muni āhuti dīnheṃ | pragaṭe agini carū kara līnheṃ ||
जो बसिष्ठ कछु हृदयँ विचारा । सकल काज भा सिद्ध तुम्हारा ॥
यह हबि बाँटि देहु नृप जाई । जथा जोग जेहि भाग बनाई ॥
jo basiṣṭha kachu hṛdayam̐ vicārā | sakala kāja bhā siddha tumhārā ||
yaha habi bām̐ṭi dehu nṛpa jāī | jathā joga jehi bhāga banāī ||
तब अदृस्य भये पावक, सकल सभहि समुझाइ ।
परमानन्द मगन नृप, हरष न हृदयँ समाइ ॥
taba adṛsya bhaye pāvaka, sakala sabhahi samujhāi |
paramānanda magana nṛpa, haraṣa na hṛdayam̐ samāi ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0