आपु बिरचि उपरोहित रूपा । परेउ जाइ तेहि सेज अनूपा ॥
जागेउ नृप अनभये बिहाना । देखि भवन बड़ अचरज माना ॥
āpu biraci uparohita rūpā | pareu jāi tehi seja anūpā ||
jāgeu nṛpa anabhaye bihānā | dekhi bhavana bar̤a acaraja mānā ||
5 श्लोक · 172 में से 361
कालकेतु स्वयं पुरोहित का रूप बनाकर उसकी सुन्दर सेज पर जा लेटा। राजा सवेरा होने से पहले जागे और अपना महल देखकर बड़े चकित हुए। मन में मुनि की महिमा का अनुमान करके वे चुपचाप उठे कि रानी न जाने, और उसी घोड़े पर चढ़कर वन को चले गए। नगर के नर नारियों में से किसी ने न जाना। दोपहर को राजा लौटे तो घर घर उत्सव हुआ। पुरोहित को देखकर राजा उसी काम को याद करके चकित होकर देखने लगे। राजा को तीन दिन युग के समान बीते। समय जानकर पुरोहित आया और तय की हुई सब बात समझाई। गुरु को पहचानकर राजा प्रसन्न हुए, भ्रम के कारण उन्हें चेत न रहा। उन्होंने तुरन्त एक लाख श्रेष्ठ ब्राह्मणों को कुटुम्ब सहित निमन्त्रित किया।
आपु बिरचि उपरोहित रूपा । परेउ जाइ तेहि सेज अनूपा ॥
जागेउ नृप अनभये बिहाना । देखि भवन बड़ अचरज माना ॥
āpu biraci uparohita rūpā | pareu jāi tehi seja anūpā ||
jāgeu nṛpa anabhaye bihānā | dekhi bhavana bar̤a acaraja mānā ||
मुनि महिमा मन महँ अनुमानी । उठेउ गँवहिँ जेहि जान न रानी ॥
कानन गयउ बाजि चढ़ि तेहीं । पुर नर नारि न जानेउ केहीं ॥
muni mahimā mana maham̐ anumānī | uṭheu gam̐vahim̐ jehi jāna na rānī ||
kānana gayau bāji car̤hi tehīṃ | pura nara nāri na jāneu kehīṃ ||
गये जाम जुग भूपति आवा । घर घर उत्सव बाज बधावा ॥
उपरोहितहि देख जब राजा । चकित बिलोक सुमिरि सोइ काजा ॥
gaye jāma juga bhūpati āvā | ghara ghara utsava bāja badhāvā ||
uparohitahi dekha jaba rājā | cakita biloka sumiri soi kājā ||
जुग सम नृपहि गयउ दिन तीनी । कपटी मुनि-पद रहि मति लीनी ॥
समय जानि उपरोहित आवा । नृपहि मते सब कहि समुझावा ॥
juga sama nṛpahi gayau dina tīnī | kapaṭī muni-pada rahi mati līnī ||
samaya jāni uparohita āvā | nṛpahi mate saba kahi samujhāvā ||
नृप हरषेउ पहिचानि गुरु, भ्रम-बल रहा न चेत ।
बरे तुरत सत-सहस बर, बिप्र कुटुम्ब समेत ॥
nṛpa haraṣeu pahicāni guru, bhrama-bala rahā na ceta |
bare turata sata-sahasa bara, bipra kuṭumba sameta ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0