तपस्वी आगे कहता है, इस प्रकार बहुत थोड़े कष्ट से सब ब्राह्मण तुम्हारे वश हो जाएँगे। ब्राह्मण होम, यज्ञ और सेवा करेंगे, तो उसी प्रसंग से देवता भी सहज ही वश में हो जाएँगे। एक और बात बताता हूँ, मैं इस वेष में कभी नहीं आऊँगा। हे राजन, अपनी माया से तुम्हारे पुरोहित को हर लाऊँगा, तप के बल से उसे अपने समान बनाकर वर्ष भर यहाँ रखूँगा, और उसका वेष धरकर सब प्रकार तुम्हारा काम सँवारूँगा। रात बहुत बीत गई, अब सो जाओ, तीसरे दिन हमारी भेंट होगी। तप के बल से मैं तुम्हें घोड़े सहित सोते सोते ही घर पहुँचा दूँगा। मैं वही वेष धरकर आऊँगा, तब मुझे पहचान लेना, जब एकान्त में बुलाकर यह सारी कथा सुनाऊँगा।