शिव बोले, सगुण और निर्गुण में कुछ भेद नहीं, ऐसा मुनि, पुराण, पण्डित और वेद गाते हैं। जो निर्गुण, अरूप, अलख और अजन्मा है, वही भक्तों के प्रेम के वश सगुण हो जाता है। जो गुणरहित है, वह सगुण कैसे? जैसे जल, बर्फ और ओले अलग नहीं। जिसका नाम भ्रम रूपी अन्धकार के लिए सूर्य है, उसके लिए मोह की बात कैसे कही जाए? श्रीराम सच्चिदानन्द सूर्य हैं, वहाँ मोह रूपी रात्रि का लेश भी नहीं। हर्ष, शोक, ज्ञान, अज्ञान, अहंता और अभिमान, ये जीव के धर्म हैं। श्रीराम व्यापक ब्रह्म, परमानन्दस्वरूप, परमेश्वर और पुराणपुरुष हैं, यह जगत जानता है। जो प्रसिद्ध पुरुष, प्रकाश के भण्डार और सबके स्वामी हैं, वही रघुकुलमणि मेरे स्वामी हैं, ऐसा कहकर शिव ने सिर नवाया।