पार्वती बोलीं, हे प्रभु, फिर उस तत्त्व का वर्णन कीजिए जिसके विज्ञान में ज्ञानी मुनि मग्न रहते हैं। भक्ति, ज्ञान, विज्ञान और वैराग्य को उनके विभागों सहित कहिए। हे निर्मल विवेक वाले नाथ, श्रीराम के और भी अनेक रहस्य कहिए। जो मैंने न पूछा हो, हे दयालु, उसे भी न छिपाइए। उमा के सहज सुन्दर और छलरहित प्रश्न सुनकर शिव के मन को बहुत भाए। हर के हृदय में सारे रामचरित आ गए, प्रेम से शरीर पुलकित हुआ और नेत्रों में जल भर आया। श्रीरघुनाथ का रूप हृदय में आया, जिससे परमानन्द और अपार सुख मिला। दो घड़ी तक शिव ध्यान के रस में डूबे रहे, फिर मन को बाहर लाए और हर्षित होकर रघुपति का चरित कहने लगे।