सीता आगे कहती हैं, मैंने पिता का वैभव देखा है, जिनकी चरण चौकी पर राजाओं के मणिमय मुकुट झुकते हैं, पर सुख का भण्डार वह घर भी प्रियतम के बिना मन को नहीं भाता। मेरे ससुर कोसलराज चक्रवर्ती हैं, चौदहों भुवनों में प्रसिद्ध, जिन्हें इन्द्र आगे बढ़कर आधे सिंहासन पर बैठाते हैं। ऐसे ससुर, अवध का निवास, प्रिय परिवार और माता समान सासें, पर रघुपति के चरणकमलों की धूल बिना इनमें से कोई सपने में भी सुख नहीं देता। कठिन मार्ग, पहाड़, हाथी, सिंह, नदियाँ, कोल, किरात, हिरन और पक्षी, प्राणपति के संग सब सुखदायी हैं। सास ससुर के पाँव पड़कर कहना कि मेरा सोच न करें, मैं वन में स्वभाव से सुखी हूँ।