कौसल्या कहती हैं, हे स्वामी, सब देवता और पितर तुम्हारी ऐसे रक्षा करें जैसे पलकें आँखों की। चौदह वर्ष की अवधि जल है और प्रिय परिजन मछलियाँ; तुम करुणा के सागर और धर्म के धुरन्धर हो, ऐसा उपाय करना कि सबके जीते जी आकर मिलो। बलिहारी, नगर, परिजन और गाँवों को अनाथ करके सुख से वन जाओ। आज सबके पुण्यों का फल समाप्त हो गया, कराल काल उलटा हो गया। बहुत प्रकार से विलाप करके वे चरणों से लिपट गईं और स्वयं को परम अभागिनी मानने लगीं। श्रीराम ने माता को उठाकर हृदय से लगाया और कोमल वचन कहकर फिर समझाया। उसी समय समाचार सुनकर सीता व्याकुल होकर उठीं, सास के दोनों चरणकमलों की वन्दना की और सिर झुकाकर बैठ गईं।