राम कहते हैं, तात, तुम्हारी, मेरी, परिवार की, घर और धन की चिन्ता गुरु और राजा को है। सिर पर गुरु, मुनि और मिथिलेश हैं, तो हमें तुम्हें सपने में भी क्लेश नहीं। हमारा तुम्हारा परम पुरुषार्थ, स्वार्थ, सुयश, धर्म और परमार्थ यही है कि हम दोनों भाई पिता की आज्ञा का पालन करें; यह लोक और वेद दोनों में भला है। ऐसा विचारकर सब सोच छोड़कर जाओ और अवधि भर अवध का पालन करो। तुम मुनि, माताओं और मन्त्रियों की सीख मानकर पृथ्वी, प्रजा और राजधानी का पालन करना। तुलसी कहते हैं, मुखिया मुख के समान होना चाहिए, जो खाता पीता अकेला है, पर विवेक से सब अंगों का पालन पोषण करता है।