धीरज धरकर राजा उठ बैठे और बोले, सुमन्त्र, कृपालु राम कहाँ हैं? लक्ष्मण कहाँ हैं, स्नेही राम कहाँ हैं, प्यारी पुत्रवधू वैदेही कहाँ हैं? राजा अनेक प्रकार विलाप करते हैं; रात युग के समान हो गई, बीतती ही नहीं। उन्हें अन्धे तपस्वी के शाप की सुधि आई और उन्होंने सारी कथा कौसल्या को सुनाई; वह वृत्तान्त कहते कहते वे और व्याकुल हो गए। राम के बिना जीने की आशा को धिक्कार है; जिस शरीर ने मेरा प्रेम का प्रण न निभाया, उसे रखकर क्या करूँ। हा रघुनन्दन, प्राणप्यारे, तुम्हारे बिना जीते बहुत दिन बीत गए। हा जानकी, हा लक्ष्मण, हा रघुवर, पिता के चित्त रूपी चातक के मेघ! दोहे में राम राम, फिर राम राम कहते हुए राजा रघुवर के विरह में शरीर छोड़कर देवलोक चले गए।