वाल्मीकि प्रभु के योग्य हृदय के लक्षण बताते हैं। जिनमें काम, क्रोध, मद, मान और मोह नहीं, लोभ, राग और द्रोह नहीं, कपट और दम्भ नहीं, उनके हृदय में बसिए। जो सबके प्रिय और हितकारी हैं, दुःख सुख और प्रशंसा गाली में समान रहते हैं, सोचकर सत्य और प्रिय बोलते हैं, और जागते सोते आपकी ही शरण में रहते हैं, उनके मन में बसिए। जो परायी स्त्री को माता और पराये धन को भारी विष मानते हैं, दूसरों की सम्पत्ति देखकर हर्षित और विपत्ति देखकर दुखी होते हैं, और जिन्हें आप प्राणों से प्यारे हैं, उनके मन आपके शुभ भवन हैं। दोहे में मुनि कहते हैं कि जिनके स्वामी, सखा, पिता, माता और गुरु सब आप ही हैं, उनके मनमन्दिर में सीता सहित दोनों भाई बसें।