गाँव गाँव अस होइ अनन्दू । देखि भानुकुल-कैरव-चन्दू ॥
जे कछु समाचार सुनि पावहिं । ते नृप-रानिहि दोष लगावहिँ ॥
gām̐va gām̐va asa hoi anandū | dekhi bhānukula-kairava-candū ||
je kachu samācāra suni pāvahiṃ | te nṛpa-rānihi doṣa lagāvahim̐ ||
5 श्लोक · 122 में से 326
भानुकुल रूपी कुमुदों के चन्द्रमा को देखकर गाँव गाँव में ऐसा आनन्द होता है। जो कुछ समाचार सुन पाते हैं, वे राजा और रानी को दोष देते हैं। कोई कहता है कि राजा ने बहुत अच्छा किया, जिसने हमें नेत्रों का लाभ दिया। वे माता पिता धन्य हैं जिन्होंने इन्हें जन्म दिया, वह नगर धन्य है जहाँ से ये आए, वह देश, पर्वत, वन और गाँव धन्य हैं, और जहाँ जहाँ ये जाते हैं वह स्थान धन्य है। मार्ग में राम लक्ष्मण की सुहावनी कथा सारे रास्तों और वनों में छा गई। इस प्रकार रघुकुल कमल के सूर्य मार्ग के लोगों को सुख देते हुए सीता और लक्ष्मण सहित वन देखते चले जाते हैं।
गाँव गाँव अस होइ अनन्दू । देखि भानुकुल-कैरव-चन्दू ॥
जे कछु समाचार सुनि पावहिं । ते नृप-रानिहि दोष लगावहिँ ॥
gām̐va gām̐va asa hoi anandū | dekhi bhānukula-kairava-candū ||
je kachu samācāra suni pāvahiṃ | te nṛpa-rānihi doṣa lagāvahim̐ ||
कहहिँ एक अति अल नरनाहू । दीन्ह हमहिं जोइ लोचन लाहू ॥
कहहिँ परसपर लोग लोगाईं । बातें सरल सनेह सुहाईं ॥
kahahim̐ eka ati ala naranāhū | dīnha hamahiṃ joi locana lāhū ||
kahahim̐ parasapara loga logāīṃ | bāteṃ sarala saneha suhāīṃ ||
ते पितु-मातु धन्य जिन्ह जाये । धन्य सो नगर जहाँ तेँ आये ॥
धन्य सी देस-सैल-बन-गाऊँ । जहँ जहँ जाहिँ धन्य सोइ ठाऊँ ॥
te pitu-mātu dhanya jinha jāye | dhanya so nagara jahām̐ tem̐ āye ||
dhanya sī desa-saila-bana-gāūm̐ | jaham̐ jaham̐ jāhim̐ dhanya soi ṭhāūm̐ ||
सुख पायउ बिरञ्चि रचि तेही । ये जेहि के सब भाँति सनेही ॥
राम-लखन-पथि कथा सुहाई । रही सकल मग कानन छाई ॥
sukha pāyau birañci raci tehī | ye jehi ke saba bhām̐ti sanehī ||
rāma-lakhana-pathi kathā suhāī | rahī sakala maga kānana chāī ||
एहि बिधि रघुकुल-कमल-रबि, मग लोगन्ह सुख देत ।
जाहिँ चले देखत बिपिन, सिय सौमित्रि समेत ॥
ehi bidhi raghukula-kamala-rabi, maga loganha sukha deta |
jāhim̐ cale dekhata bipina, siya saumitri sameta ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0