देवताओं की विनती सुनकर सरस्वती खड़ी पछताने लगीं कि मैं कमलवन के लिए पाले की रात बनूँगी। उन्हें देखकर देवता फिर निहोरा करते हैं: माता, आपको तनिक भी दोष नहीं लगेगा। रघुराज हर्ष और विषाद से परे हैं, आप श्रीराम का प्रभाव जानती हैं। जीव अपने कर्मवश सुख-दुःख भोगता है, देवताओं के हित के लिए अवध जाइए। बार-बार चरण पकड़ने पर वे सकुचाती हुई चलीं, यह सोचती हुई कि देवताओं की बुद्धि ओछी है, ऊँचा निवास और नीची करनी, दूसरे का वैभव देख नहीं सकते। फिर आगे के काम का विचार करके कि श्रेष्ठ कवि मेरी चाह करेंगे, वे हर्ष से दशरथ की पुरी में ऐसे आईं मानो दुःसह दुःख देने वाली ग्रहदशा हो। कैकेयी की मन्दबुद्धि दासी मन्थरा को अपयश की पिटारी बनाकर, उसकी बुद्धि फेरकर, वे चली गईं।