मारीच कहता है: कुल की कुशल विचारकर घर जाओ। सुनते ही रावण जल उठा और गालियाँ देकर बोला: बता संसार में मेरे समान योद्धा कौन है? तब मारीच ने मन में विचारा कि शस्त्रधारी, भेदी और स्वामी जैसे नौ लोगों से विरोध में कल्याण नहीं। दोनों ओर अपना मरण देखकर उसने रघुनायक की शरण तकी: उत्तर दूँ तो यह अभागा मुझे मारेगा, फिर राम के बाण से क्यों न मरूँ? राम-चरणों के अटूट प्रेम के साथ वह रावण के संग चला, मन का हर्ष छिपाए: आज परम स्नेही के दर्शन करूँगा। जिनका क्रोध भी निर्वाण देता है, वे हरि अपने हाथ से बाण चढ़ाकर मुझे मारेंगे। धनुष-बाण लिए मेरे पीछे दौड़ेंगे और मैं बार-बार मुड़कर प्रभु को देखूँगा। मेरे समान धन्य कोई नहीं।
निज परम प्रीतम देखि लोचन, सुफल करि सुख पाइहौं । श्री सहित अनुज समेत कृपानिकेत-पद मन लाइहौँ ॥ निर्बान-दायक क्रोध जा कर, भगति अबसहि बस करी । निज पानि सर सन्धानि सो मोहि, बधिहि सुखसागर हरी ॥
nija parama prītama dekhi locana, suphala kari sukha pāihauṃ | śrī sahita anuja sameta kṛpāniketa-pada mana lāihaum̐ || nirbāna-dāyaka krodha jā kara, bhagati abasahi basa karī | nija pāni sara sandhāni so mohi, badhihi sukhasāgara harī ||