अरण्यकाण्ड

अध्याय 10: प्रेम में खोए सुतीक्ष्ण मार्ग में

13 श्लोक · 10 में से 46

इस अध्याय में क्या होता है

प्रेम में खोए सुतीक्ष्ण मार्ग में

अगस्त्य के शिष्य सुतीक्ष्ण मन, कर्म और वचन से राम के सेवक हैं, दूसरे देवता का भरोसा नहीं रखते। प्रभु का आगमन सुनकर वे दौड़ पड़ते हैं: क्या रघुराज मुझ जैसे मूर्ख पर दया करेंगे? मुझमें न भक्ति है, न ज्ञान, न सत्संग; पर प्रभु को वही प्रिय है जिसे दूसरी गति नहीं। शिवजी भवानी से कहते हैं कि वह दशा कही नहीं जाती। मुनि दिशा भूल जाते हैं, कभी गाकर नाचते हैं। प्रभु पेड़ की ओट से देखते हैं, फिर मुनि के हृदय में प्रकट होते हैं, और मुनि मार्ग में अचल बैठ जाते हैं, शरीर कटहल-सा पुलकित। न जागने पर राम हृदय में चतुर्भुज रूप दिखाते हैं। मुनि व्याकुल होकर उठते हैं, सामने राम, सीता और लक्ष्मण को देख लाठी की भाँति चरणों में गिर पड़ते हैं।

10.1

मुनि अगस्ति कर सिष्य सुजाना । नाम सुतीछन रति भगवाना ॥
मन क्रम बचन राम पद सेवक । सपनेहुँ आन भरोस न देवक ॥

muni agasti kara siṣya sujānā | nāma sutīchana rati bhagavānā ||
mana krama bacana rāma pada sevaka | sapanehum̐ āna bharosa na devaka ||

10.2

प्रभु आगवन श्रवन सुनि पाना । करत मनोरथ आतुर धावा ॥
हे बिधि दीनबन्धु रघुराया । मे से सठ पर करिहहिं दाया ॥

prabhu āgavana śravana suni pānā | karata manoratha ātura dhāvā ||
he bidhi dīnabandhu raghurāyā | me se saṭha para karihahiṃ dāyā ||

10.3

सहित अनुज मोहि राम गोसाँई । मिलिहहिँ निज सेवक की नाई ॥
मोरे जियँ भरोस दृढ़ नाहीं । भगति बिरति न ज्ञान मन माहीं ॥

sahita anuja mohi rāma gosām̐ī | milihahim̐ nija sevaka kī nāī ||
more jiyam̐ bharosa dṛr̤ha nāhīṃ | bhagati birati na jñāna mana māhīṃ ||

10.4

नहिँ सतसङ्ग जोग जप जागा । नहिँ दृढ़ चरन कमल अनुरागा ॥
एक बानि करुनानिधान की । सो प्रिय जा के गति न आन की ॥

nahim̐ satasaṅga joga japa jāgā | nahim̐ dṛr̤ha carana kamala anurāgā ||
eka bāni karunānidhāna kī | so priya jā ke gati na āna kī ||

10.5

होइहैं सफल आजु मम लोचन । देखि बदन-पङ्कज भव-मोचन ॥
निर्भर-प्रेम-मगन मुनि ज्ञानी । कहि न जाइ सो दसा भवानी ॥

hoihaiṃ saphala āju mama locana | dekhi badana-paṅkaja bhava-mocana ||
nirbhara-prema-magana muni jñānī | kahi na jāi so dasā bhavānī ||

10.6

दिसि अरु बिदिसि पन्थ नहिं सूझा । को मैं चलेउँ कहाँ नहिँ बूझा ॥
कबहुँक फिरि पाछें पुनि जाई । कबहुँक नृत्य करइ गुन गाई ॥

disi aru bidisi pantha nahiṃ sūjhā | ko maiṃ caleum̐ kahām̐ nahim̐ būjhā ||
kabahum̐ka phiri pācheṃ puni jāī | kabahum̐ka nṛtya karai guna gāī ||

10.7

अबिरल प्रेम-भगति मुनि पाई । प्रभु देखहिँ तरु ओट लुकाई ॥
अतिसय प्रीति देखि रघुबीरा । प्रगटे हृदयँ हरन भव भीरा ॥

abirala prema-bhagati muni pāī | prabhu dekhahim̐ taru oṭa lukāī ||
atisaya prīti dekhi raghubīrā | pragaṭe hṛdayam̐ harana bhava bhīrā ||

10.8

मुनि मग माँझ अचल होइ बैसा । पुलक सरीर पनस-फल जैसा ॥
तब रघुनाथ निकट चलि आये । देखि दसा निज जन मन भाए ॥

muni maga mām̐jha acala hoi baisā | pulaka sarīra panasa-phala jaisā ||
taba raghunātha nikaṭa cali āye | dekhi dasā nija jana mana bhāe ||

10.9

मुनिहि राम बहु भाँति जगावा । जाग न ध्यान-जनित सुख पावा ॥
भूप-रूप तब राम दुरावा । हृदयँ चतुर्भुज-रूप देखावा ॥

munihi rāma bahu bhām̐ti jagāvā | jāga na dhyāna-janita sukha pāvā ||
bhūpa-rūpa taba rāma durāvā | hṛdayam̐ caturbhuja-rūpa dekhāvā ||

10.10

मुनि अकुलाइ उठा पुनि कैसें । बिकल हीन-मनि फनि बर जैसें ॥
आगें देखि राम तन-स्यामा । सीता अनुज सहित सुख-धामा ॥

muni akulāi uṭhā puni kaiseṃ | bikala hīna-mani phani bara jaiseṃ ||
āgeṃ dekhi rāma tana-syāmā | sītā anuja sahita sukha-dhāmā ||

10.11

परेउ लकुट इव चरनन्हि लागी । प्रेम-मगन मुनिबर बड़भागी ॥
भुज-बिसाल गहि लिये उठाई । परम-प्रीति राखे उर लाई ॥

pareu lakuṭa iva carananhi lāgī | prema-magana munibara bar̤abhāgī ||
bhuja-bisāla gahi liye uṭhāī | parama-prīti rākhe ura lāī ||

10.12

मुनिहि मिलत अस सोह कृपाला । कनक तरुहि जनु भेँट तमाला ॥
राम बदन बिलोक मुनि ठाढ़ा । मानहुँ चित्र माँझ लिखि काढा ॥

munihi milata asa soha kṛpālā | kanaka taruhi janu bhem̐ṭa tamālā ||
rāma badana biloka muni ṭhār̤hā | mānahum̐ citra mām̐jha likhi kāḍhā ||

दो॰ 10दोहा

तब मुनि हृदयँ धीर धरि, गहि पद बारहिँ बार ।
निज-आश्रम प्रभु आनि करि, पूजा विविध प्रकार ॥

taba muni hṛdayam̐ dhīra dhari, gahi pada bārahim̐ bāra |
nija-āśrama prabhu āni kari, pūjā vividha prakāra ||

पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0