एक बार रघुनाथ बोलाये । गुरु द्विज पुरबासी सब आये ॥
बैठे गुर मुनि अरु द्विज सज्जन । बोले बचन भगत-भय-भञ्जन ॥
eka bāra raghunātha bolāye | guru dvija purabāsī saba āye ||
baiṭhe gura muni aru dvija sajjana | bole bacana bhagata-bhaya-bhañjana ||
5 श्लोक · 43 में से 130
एक बार रघुनाथ गुरु, ब्राह्मणों और सब पुरवासियों को बुलाते हैं। मेरी बात सुनो, वे कहते हैं। मैं यह ममता से नहीं कहता, न इसमें अनीति है, न कोई प्रभुता; अच्छा लगे तो करो। वही मेरा परम प्रिय सेवक है जो मन लगाकर मेरी आज्ञा माने। यदि मैं कुछ अनीति की बात कहूँ, तो भय छोड़कर मुझे रोक देना। बड़े भाग्य से मनुष्य-शरीर मिला है, जो सब ग्रन्थों के अनुसार देवताओं को भी दुर्लभ है। यह साधन का धाम और मोक्ष का द्वार है। इसे पाकर जिसने परलोक नहीं सँवारा, वह वहाँ दुःख पाता है, सिर धुन-धुनकर पछताता है, और काल, कर्म और ईश्वर पर झूठा दोष लगाता है।
एक बार रघुनाथ बोलाये । गुरु द्विज पुरबासी सब आये ॥
बैठे गुर मुनि अरु द्विज सज्जन । बोले बचन भगत-भय-भञ्जन ॥
eka bāra raghunātha bolāye | guru dvija purabāsī saba āye ||
baiṭhe gura muni aru dvija sajjana | bole bacana bhagata-bhaya-bhañjana ||
सुनहु सकल पुरजन मम बानी । कहउँ न कछु ममता उर आनी ॥
नहिँ अनीति नहिँ कछु प्रभुताई । सुनहु करहु जौं तुम्हहिँ सोहाई ॥
sunahu sakala purajana mama bānī | kahaum̐ na kachu mamatā ura ānī ||
nahim̐ anīti nahim̐ kachu prabhutāī | sunahu karahu jauṃ tumhahim̐ sohāī ||
सोइ सेवक प्रियतम मन लाई । मम अनुसासन मानै जोई ॥
जौँ अनीति कछु भाषौं पाई । तौँ मोहि बरजहु भय बिसराई ॥
soi sevaka priyatama mana lāī | mama anusāsana mānai joī ||
jaum̐ anīti kachu bhāṣauṃ pāī | taum̐ mohi barajahu bhaya bisarāī ||
बड़ें भाग मानुष तनु पावा । सुर दुर्लभ सब ग्रंथिन्ह गावा ॥
साधन-धाम मोच्छ कर द्वारा । पाइ न जेहिं परलोक सँवारा ॥
bar̤eṃ bhāga mānuṣa tanu pāvā | sura durlabha saba graṃthinha gāvā ||
sādhana-dhāma moccha kara dvārā | pāi na jehiṃ paraloka sam̐vārā ||
सो परत्र दुख पावइ, सिर धुनि धुनि पछिताइ ।
कालहि कर्महि ईश्वरहि, मिथ्या दोस लगाइ ॥
so paratra dukha pāvai, sira dhuni dhuni pachitāi |
kālahi karmahi īśvarahi, mithyā dosa lagāi ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0