एक बार गुरु लीन्ह बोलाई । मोहि नीति बहु भाँति सिखाई ॥
सिव सेवा घर फल सुत सोई । अबिरल भगति राम-पद होई ॥
eka bāra guru līnha bolāī | mohi nīti bahu bhām̐ti sikhāī ||
siva sevā ghara phala suta soī | abirala bhagati rāma-pada hoī ||
10 श्लोक · 106 में से 130
काकभुशुण्डि गरुड़ को बताते हैं कि गुरु ने एक बार सिखाया: शिव-सेवा का फल राम में अविरल भक्ति है, जिन्हें शिव और ब्रह्मा भी भजते हैं; उनसे द्रोह करके तू सुख कैसे चाहता है? हर को हरि का सेवक सुनकर भुशुण्डि जल उठे। विद्या पाकर वे दूध पिलाए साँप-से हो गए और सहनशील गुरु से द्रोह करते रहे। वे सीख निकालते हैं: नीच जिससे बड़ाई पाता है, उसी को नष्ट करता है, जैसे आग से जन्मा धुआँ बादल बनकर आग बुझाता है; इसलिए दुष्ट से न कलह भली, न प्रीति। फिर अपराध हुआ। शिव-मन्दिर में जप करते हुए वे गुरु के आने पर उठे नहीं। गुरु ने कुछ न कहा, पर महेश यह सह न सके।
एक बार गुरु लीन्ह बोलाई । मोहि नीति बहु भाँति सिखाई ॥
सिव सेवा घर फल सुत सोई । अबिरल भगति राम-पद होई ॥
eka bāra guru līnha bolāī | mohi nīti bahu bhām̐ti sikhāī ||
siva sevā ghara phala suta soī | abirala bhagati rāma-pada hoī ||
रामहिं भजहिं तात सिव धाता । नर पावँर के केतिक बाता ॥
जासु चरन अज सिव अनुरागी । तासु द्रोहँ सुख चहसि अभागी ॥
rāmahiṃ bhajahiṃ tāta siva dhātā | nara pāvam̐ra ke ketika bātā ||
jāsu carana aja siva anurāgī | tāsu droham̐ sukha cahasi abhāgī ||
हर कहुँ हरि सेवक गुरु कहेऊ । सुनि खगनाथ हृदय सम दहेऊ ॥
अधम जाति में विद्या पाये । भयउँ जथा अहि दूध पिआये ॥
hara kahum̐ hari sevaka guru kaheū | suni khaganātha hṛdaya sama daheū ||
adhama jāti meṃ vidyā pāye | bhayaum̐ jathā ahi dūdha piāye ||
मानी कुटिल कुभाग्य कुजाती । गुरु कर द्रोह करउँ दिन राती ॥
अति दयाल गुरु स्वल्प न क्रोधा । पुनि पुनि मोहि सिखाव सुबोधा ॥
mānī kuṭila kubhāgya kujātī | guru kara droha karaum̐ dina rātī ||
ati dayāla guru svalpa na krodhā | puni puni mohi sikhāva subodhā ||
जेहि ते नीच बड़ाई पावा । सो प्रथमहिं हठि ताहि नसावा ॥
धूम अनल सम्भव सुनु भाई । तेहि बुझाव-घन पदवी पाई ॥
jehi te nīca bar̤āī pāvā | so prathamahiṃ haṭhi tāhi nasāvā ||
dhūma anala sambhava sunu bhāī | tehi bujhāva-ghana padavī pāī ||
रज मग परी निरादर रहई । सब कर पद प्रहार नित सहई ॥
मरुत उड़ाव प्रथम तेहि भरई । पुनि नृप नयन किरीटन्हि परई ॥
raja maga parī nirādara rahaī | saba kara pada prahāra nita sahaī ||
maruta ur̤āva prathama tehi bharaī | puni nṛpa nayana kirīṭanhi paraī ||
सुनु खगपति अस समुझि प्रसङ्गा । बुध नहिँ करहिँ अधम कर सङ्गा ॥
कबि कोबिद गावहिँ असि नीती । खल सन कलह न भल नहिँ प्रीती ॥
sunu khagapati asa samujhi prasaṅgā | budha nahim̐ karahim̐ adhama kara saṅgā ||
kabi kobida gāvahim̐ asi nītī | khala sana kalaha na bhala nahim̐ prītī ||
उदासीन नित रहिय गोसाईं । खल परिहरिअ स्वान की नाँई ॥
मैं खल हृदयँ कपट कुटिलाई । गुरु हित कहहिँ न मोहि सोहाई ॥
udāsīna nita rahiya gosāīṃ | khala pariharia svāna kī nām̐ī ||
maiṃ khala hṛdayam̐ kapaṭa kuṭilāī | guru hita kahahim̐ na mohi sohāī ||
एक बार हर मन्दिर जपत रहेउँ, सिव नाम ।
गुरु आयउ अभिमान तेँ, उठि नहिं कीन्ह प्रनाम ॥
eka bāra hara mandira japata raheum̐, siva nāma |
guru āyau abhimāna tem̐, uṭhi nahiṃ kīnha pranāma ||
सो दयाल नहिँ कहेउ कछु उर न रोष लवलेस ।
अति अघ गुरु-अपमानता, सहि नहिँ सके महेस ॥
so dayāla nahim̐ kaheu kachu ura na roṣa lavalesa |
ati agha guru-apamānatā, sahi nahim̐ sake mahesa ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0