डरा हुआ समुद्र प्रभु के चरण पकड़कर कहता है, नाथ, मेरे अवगुण क्षमा कीजिए। आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी स्वभाव से जड़ हैं, आपकी प्रेरणा से माया ने इन्हें सृष्टि के लिए उपजाया, और प्रभु की दी मर्यादा में रहकर ही ये सुख पाते हैं। आपने अच्छी सीख दी, पर मेरी मर्यादा भी आपकी बनाई है। फिर समुद्र कहता है: ढोल, गँवार, शूद्र, पशु और नारी, ये सब ताड़ना के अधिकारी हैं। आपके प्रताप से मैं सूख जाऊँगा और सेना उतर जाएगी, पर इसमें मेरी बड़ाई नहीं। प्रभु की आज्ञा टाली नहीं जाती, जो भाए वही कीजिए। कृपालु मुस्कुराकर कहते हैं, तात, सेना पार उतरने का उपाय बताओ।