चलते समय हनुमान ऐसी भारी गर्जना करते हैं कि राक्षसियों के गर्भ गिर जाते हैं। समुद्र लाँघकर वे इस पार आते हैं और वानरों को किलकारी सुनाते हैं। उन्हें देखकर वानरों को मानो नया जन्म मिलता है, कपि का मुख प्रसन्न है, शरीर में तेज है, रामचन्द्र का काम हो गया है। सब उनसे ऐसे मिलते हैं जैसे तड़पती मछली को जल मिला हो, और नया वृत्तान्त कहते सुनते रघुनायक की ओर चलते हैं। मधुबन में अंगद की सम्मति से वे मधु और फल खाते हैं, रोकने वाले रखवालों को घूँसे मारकर भगा देते हैं। रखवाले सुग्रीव से पुकारते हैं कि युवराज ने बन उजाड़ दिया, और सुग्रीव हर्षित होते हैं कि प्रभु का काम हो गया।