रावण पूछता है, बन्दर, तू कौन है, किसके बल पर तूने वन उजाड़ा और राक्षस मारे? क्या तूने मेरा नाम नहीं सुना? हनुमान कहते हैं, रावण, सुनो। जिनके बल से माया अनगिनत ब्रह्माण्ड रचती है, जिनके बल से ब्रह्मा, हरि और महेश सृष्टि, पालन और संहार करते हैं, जिनके बल से शेषनाग ब्रह्माण्ड को सिर पर धरते हैं, जो देवताओं की रक्षा और तुम जैसे मूर्खों को सीख देने के लिए देह धरते हैं, जिन्होंने शिव का धनुष तोड़कर तुम्हारे सहित राजाओं का मद चूर किया, जिन्होंने खर, दूषण, त्रिशिरा और बालि को मारा, जिनके बल के लेश से तुमने चराचर जीता, मैं उन्हीं का दूत हूँ जिनकी प्रिय पत्नी तुम हर लाए।