सुनि सुत बध लंकेस रिसाना । पठएसि मेघनाद बलवाना ॥
मारसि जनि सुत बाँधेसु ताही । देखिय कपिहि कहाँ कर आही ॥
suni suta badha laṃkesa risānā | paṭhaesi meghanāda balavānā ||
mārasi jani suta bām̐dhesu tāhī | dekhiya kapihi kahām̐ kara āhī ||
6 श्लोक · 19 में से 60
पुत्र का वध सुनकर रावण बलवान मेघनाद को भेजता है: उसे मारना मत, बाँध लाना, देखूँ यह बन्दर कहाँ का है। भाई की मृत्यु से क्रोधित इन्द्रजीत चलता है। कपि दाँत कटकटाकर दौड़ते हैं, बड़ा पेड़ उखाड़कर उसे रथहीन कर देते हैं और उसके योद्धाओं को एक एक कर मसल देते हैं। दोनों ऐसे भिड़ते हैं मानो दो गजराज लड़ रहे हों। कपि घूँसा मारकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं और मेघनाद क्षण भर मूर्छित हो जाता है। उठकर वह बहुत माया रचता है, पर पवनपुत्र को जीत नहीं पाता। अन्त में वह ब्रह्मास्त्र साधता है। कपि सोचते हैं, यदि ब्रह्मा का बाण न मानूँ तो उसकी अपार महिमा मिट जाएगी।
सुनि सुत बध लंकेस रिसाना । पठएसि मेघनाद बलवाना ॥
मारसि जनि सुत बाँधेसु ताही । देखिय कपिहि कहाँ कर आही ॥
suni suta badha laṃkesa risānā | paṭhaesi meghanāda balavānā ||
mārasi jani suta bām̐dhesu tāhī | dekhiya kapihi kahām̐ kara āhī ||
चला इन्द्रजित अतुलित जोधा । बन्धु निधन सुनि उपजा क्रोधा ॥
कपि देखा दारुन भट आवा । कटकटाइ गर्जा अरु धावा ॥
calā indrajita atulita jodhā | bandhu nidhana suni upajā krodhā ||
kapi dekhā dāruna bhaṭa āvā | kaṭakaṭāi garjā aru dhāvā ||
अति बिसाल तरु एक उपारा । बिरथ कीन्ह लंकेस कुमारा ॥
रहे महाभट ताके सङ्गा । गहि गहि कपि मर्दइ निज अङ्गा ॥
ati bisāla taru eka upārā | biratha kīnha laṃkesa kumārā ||
rahe mahābhaṭa tāke saṅgā | gahi gahi kapi mardai nija aṅgā ||
तिन्हहिं निपाति ताहि सन बाजा । भिरे जुगल मानहुँ गजराजा ॥
मुठिका मारि चढ़ा तरु जाई । ताहि एक छन मुरछा आई ॥
tinhahiṃ nipāti tāhi sana bājā | bhire jugala mānahum̐ gajarājā ||
muṭhikā māri car̤hā taru jāī | tāhi eka chana murachā āī ||
उठि बहोरि कीन्हिसि बहु माया । जीति न जाइ प्रभंजन-माया ॥
uṭhi bahori kīnhisi bahu māyā | jīti na jāi prabhaṃjana-māyā ||
ब्रह्म-अस्त्र तेहिं साधा, कपि मन कीन्ह विचार ।
जौँ न ब्रह्म-सर मानउँ, महिमा मिटइ अपार ॥
brahma-astra tehiṃ sādhā, kapi mana kīnha vicāra |
jaum̐ na brahma-sara mānaum̐, mahimā miṭai apāra ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0