इस प्रकार वे पूरे माघ नहाकर अपने आश्रमों को लौटते हैं, हर वर्ष। एक बार मास भर का स्नान पूरा होने पर जब सब मुनि चले गए, तब भरद्वाज ने परम विवेकी याज्ञवल्क्य के चरण पकड़कर उन्हें रोक लिया। उनके चरण धोए, पवित्र आसन पर बैठाया, पूजा और प्रशंसा की, और कोमल वाणी में बोले। नाथ, मेरे मन में एक बड़ा संशय है, और वेदों का सारा तत्त्व आपके हाथ में है। कहने में भय और लाज लगती है, पर न कहूँ तो बड़ी हानि होगी। दोहे में कारण है कि सन्त, वेद, पुराण और मुनि कहते हैं कि गुरु से छिपाव करने पर हृदय में निर्मल विवेक नहीं होता।