मिले जनक दसरथ अति प्रीतीं । करि बैदिक लौकिक सब रीतीं ॥
मिलत महा दोउ राज बिराजे । उपमा खोजि खोजि कबि लाजे ॥
mile janaka dasaratha ati prītīṃ | kari baidika laukika saba rītīṃ ||
milata mahā dou rāja birāje | upamā khoji khoji kabi lāje ||
6 श्लोक · 320 में से 361
जनक और दशरथ वैदिक और लौकिक सब रीतियाँ निभाकर बड़े प्रेम से मिलते हैं। कवि उपमा खोजते खोजते हार जाते हैं और मान लेते हैं कि इन दोनों की उपमा ये स्वयं ही हैं। समधियों का मिलन देखकर देवता फूल बरसाते हुए कहते हैं कि जब से ब्रह्मा ने जगत रचा, हमने बहुत विवाह देखे सुने, पर हर प्रकार से बराबर ऐसे समधी आज ही देखे। यह सच्ची वाणी सुनकर दोनों ओर अलौकिक प्रीति उमड़ पड़ती है। जनक पाँवड़े बिछाते हुए सबको आदर से मंडप में लाते हैं, जिसकी रचना मुनियों का मन भी हर लेती है। वे अपने हाथ से सिंहासन रखते हैं, वसिष्ठ को कुलदेव की भाँति पूजकर आशीष लेते हैं, विश्वामित्र का अपार प्रेम से पूजन करते हैं, और वामदेव आदि ऋषियों को दिव्य आसन देते हैं।
मिले जनक दसरथ अति प्रीतीं । करि बैदिक लौकिक सब रीतीं ॥
मिलत महा दोउ राज बिराजे । उपमा खोजि खोजि कबि लाजे ॥
mile janaka dasaratha ati prītīṃ | kari baidika laukika saba rītīṃ ||
milata mahā dou rāja birāje | upamā khoji khoji kabi lāje ||
लही न कतहुँ हारि हियँ मानी । इन्ह सम एइ उपमा उर आनी ॥
सामध देखि देव अनुरागे । सुमन बरषि जस गावन लागे ॥
lahī na katahum̐ hāri hiyam̐ mānī | inha sama ei upamā ura ānī ||
sāmadha dekhi deva anurāge | sumana baraṣi jasa gāvana lāge ||
जग बिरञ्चि उपजावा जब तैं । देखे सुने ब्याह बहु तब तैं ॥
सकल भाँति सब साज समाजू । सम समधी देखे हम आजू ॥
jaga birañci upajāvā jaba taiṃ | dekhe sune byāha bahu taba taiṃ ||
sakala bhām̐ti saba sāja samājū | sama samadhī dekhe hama ājū ||
देव-गिरा सुनि सुन्दर साँची । प्रीति अलौकिक दुहुँ दिसि माची ॥
देत पाँबड़े अरघ सुहाये । सादर जनक मंडपहिं ल्याये ॥
deva-girā suni sundara sām̐cī | prīti alaukika duhum̐ disi mācī ||
deta pām̐bar̤e aragha suhāye | sādara janaka maṃḍapahiṃ lyāye ||
मंडप बिलोकि विचित्र रचनाँ, रुचिरताँ मुनि मन हरे ।
निज-पानि जनक सुजान सब कह, आनि सिंहासन धरे ॥
कुल-इष्ट सरिस बसिष्ठ पूजे, बिनय करि आसिष लही ।
कौसिकहि पूजत परम प्रीति कि, रीति तौ न परै कही ॥
maṃḍapa biloki vicitra racanām̐, ruciratām̐ muni mana hare |
nija-pāni janaka sujāna saba kaha, āni siṃhāsana dhare ||
kula-iṣṭa sarisa basiṣṭha pūje, binaya kari āsiṣa lahī |
kausikahi pūjata parama prīti ki, rīti tau na parai kahī ||
बामदेव आदिक रिषय, पूजे मुदित महीस ।
दिये दिव्य आसन सबहि, सब सन लही असीस ॥
bāmadeva ādika riṣaya, pūje mudita mahīsa |
diye divya āsana sabahi, saba sana lahī asīsa ||
पाठ का स्रोत: Wikisource · Public domain (Tulsidas, 16th c.; 1925 edition, Wikisource PD-1996 tag); transcription CC BY-SA 4.0