दूत आगे कहते हैं: यह सुनकर परशुराम क्रोध से आए और बहुत प्रकार आँखें दिखाईं, पर श्रीराम का बल देखकर उन्हें अपना धनुष दे दिया और बहुत विनय करके वन चले गए। राजन, जैसे राम अतुलनीय बलवान हैं, वैसे ही लक्ष्मण तेज के भण्डार हैं; उनके देखते ही राजा ऐसे काँपते हैं जैसे सिंह के बच्चे को देखकर हाथी। आपके दोनों बालकों को देखकर अब कोई आँखों में नहीं जँचता। प्रेम, प्रताप और वीर रस में पगी दूतों की वाणी सबको प्रिय लगी। सभा सहित राजा प्रेम में मग्न होकर दूतों को निछावर देने लगे। दूतों ने अनीति कहकर कान मूँद लिए; उनका धर्मविचार देखकर सब सुखी हुए। तब राजा उठकर वसिष्ठ के पास गए, पत्रिका दी और आदर से दूतों को बुलाकर गुरु को सारी कथा सुनवाई।