कपटी तपस्वी आगे कहता है, इसलिए मैं जगत में छिपा रहता हूँ, हरि को छोड़ मुझे किसी से कोई प्रयोजन नहीं। प्रभु बिना बताए ही सब जानते हैं। तुम मुझे प्रिय हो। हे तात, अब यदि मैं तुमसे कुछ छिपाऊँ तो मुझे भारी दोष लगेगा। जैसे जैसे वह तपस्वी उदासीनता की बातें करता, वैसे वैसे राजा को विश्वास होता जाता। जब उसने देखा कि राजा कर्म, मन और वचन से उसके वश में हो गए, तब बगुले जैसा ध्यान लगाने वाला वह कपटी बोला, भाई, मेरा नाम एकतनु है। राजा ने सिर नवाकर कहा, मुझे अपना सेवक जानकर नाम का अर्थ समझाइए। उसने कहा, जब सृष्टि आरम्भ हुई, तभी मेरी उत्पत्ति हुई, और तब से मैंने दूसरी देह नहीं धरी, इसी से मेरा नाम एकतनु है।