जिस ओर नारद फूले बैठे थे, उस दिशा में राजकुमारी ने भूलकर भी नहीं देखा। मुनि बार बार उचकते और अकुलाते थे, उनकी दशा देखकर शिवगण मुस्कुराते थे। कृपालु भगवान राजा का शरीर धरकर वहाँ आए और कुमारी ने प्रसन्न होकर उन्हें जयमाला पहना दी। लक्ष्मीनिवास दुलहिन को ले गए। मुनि अत्यन्त व्याकुल हुए, मानो गाँठ से छूटकर मणि गिर गई हो। तब शिवगणों ने मुस्कुराकर कहा कि जाकर दर्पण में अपना मुख देखो, और ऐसा कहकर दोनों बहुत डरकर भागे। मुनि ने जल में झाँककर अपना मुख देखा और वह रूप देखकर उनका क्रोध बहुत बढ़ गया। उन्होंने कठोर शाप दिया कि तुम दोनों कपटी पापी जाकर राक्षस हो जाओ, तुमने हमारी हँसी उड़ाई, उसका फल लो, फिर किसी मुनि पर हँसना।